नवरात्रि में तीसरे दिन किसे देवी की पूजा होती है | Navratri mai third day kis devi ki puja hoti hai

चैत्र और शारदीय नवरात्रि में तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा (Maa Chandraghanta) की पूजा होती है | हिन्दु धर्म में मान्यता है कि नवरात्रि के तीसरे दिन देवी चंद्रघंटा की आराधना से आध्यात्मिक शक्ति मिलती है।

Posted on 21-July-2023

Advertisements

नवरात्रि का तीसरा दिन: मां चंद्रघंटा की पूजा कैसे करे  (Navratri Maa Chandraghanta puja vidhi)

नवरात्रि के तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा (Maa Chandraghanta) की पूजा की जाती है | मां को चंद्रघंटा इस लिए कहा जाता है की माता के मस्तक पर घंटे के आकार का चंद्रमा सुशोभित है | मां चंद्रघंटा में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवों की शक्तियां समाहित हैं। हिन्दु धर्म के अनुसार मां चंद्रघंटा ने राक्षसों के संहार के लिए अवतार लिया था।  

मां चंद्रघंटा की पूजा विधि (Maa Chandraghanta Puja vidhi)

मां चंद्रघंटा पूजा की शुरूवात इस प्रकार कर सकते है | सबसे पहले सुबह जल्दी उठ कर स्नान कर के घर के अंदर गंगा जल का छिडकाव करे और घर को शुध्द करे | स्नान करने के बाद पीले वस्त्र धारण करें क्योंकि मां को यह रंग बहुत ही प्यारा है। मां चंद्रघंटा को  भूरे या पीले वस्त्र अर्पित करें। मां चंद्रघंटा को सफेद कमल और पीले गुलाब रंग के फूल अर्पण करें | मां चंद्रघंटा के सामने घी का दीपक जलाएं | माता रानी को अक्षत, सिंदूर, पुष्प आदि चीजें अर्पित करें। मां चंद्रघंटा का ध्यान करें और उनके मंत्रों का जाप करें। मां चंद्रघंटा की आरती उतारें और दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं। 

मां चंद्रघंटा का शुभ रंग (Maa Chandraghanta ka shubh colour) : मां चंद्रघंटा को पीला  (Yellow) रंग (Colour) बहुत पसंद है | अतः मां की पूजा करते समय पीले रंग के कपडे पहने | 

मां चंद्रघंटा को किस का भोग लगाये (Maa Chandraghanta Bhog):  मां चंद्रघंटा को केले, सेब, दूध से बनी मिठाई का भोग लगाये | 

 

अपना राशि चिन्ह जानें (Check your Rashi Sign)

अगर आप रोज का राशिफल और पंचांग देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

 

#navratri, #Maachandraghanta, #Navratrimaithirddaykisdevikipujahotihai, #Navratrimaachandraghantapujavidhi